मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें इंदौर 4, जबलपुर 2 और भोपाल में एक केस मिला। अब तक प्रदेश में 33 केस हो गए हैं। यह खबर भी आ रही कि 20 मार्च को कमलनाथ की प्रेस वार्ता में शामिल कुछ पूर्व मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। एक पत्रकार के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कुछ अफसरों ने भी खुद को होम आइसोलेट किया है। भोपाल में पत्रकार केके सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जबलपुर में एक केस को छोड़कर बाकी सभी 7 पॉजिटिव सराफा व्यापारी से जुड़े हैं। इधर, इंदौर में 4 दिन के अंदर 19 केस सामने आने से सरकार बेहद सतर्क हो गई है। यहां आईएएस अफसरों की एक विशेष टीम भेजी गई। इसमें विवेक अग्रवाल, मनीष सिंह और अविनाश लवानिया शामिल हैं। शिवराज सरकार ने मप्र बोर्ड के 10वीं और 12वीं छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं में जनरल प्रमोशन देने का फैसला किया है।